बस्ती (K5 News)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि मोदी और योगी के राज में भी भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। आवास और शौचालय गरीबों की योजनाएं है, मगर वह रिश्वत देने पर ही मिल रहीं हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ही गरीबों ने भाजपा गठबंधन को वोट दिया था पर सरकार गरीबों की ही उपेक्षा करने लगी, नतीजतन उपचुनाव में वह अलग हो गए। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव नतीजा सबके सामने है। भाजपा को चेताया अब भी समय है गरीबों को नजरंदाज न करें, वरना रास्ते अलग हो जाएंगे। किसी भी दल को लखनऊ और दिल्ली पहुंचाने की ताकत गरीब के ही पास है। 
संकेतों में सरकार से नाराजगी जताई
कैबिनेट मंत्री रविवार को यहां जीआइसी मैदान में पार्टी की आयोजित मंडल स्तरीय अति पिछड़ा, अति दलित भागीदारी महारैली को संबोधित कर रहे थे। भाजपा की सहयोगी भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश ने रैली के जरिये न केवल ताकत का एहसास कराया बल्कि संकेतों में सरकार से नाराजगी भी जता दी। कहा कि राजभर, पाल, प्रजापति, मल्लाह, केवट, धुरिया, खटिक, कुजड़ा, हेला, भंगी, पासी, धोबी, धरिकार आदि पिछड़ी और गरीब जातियों की ताकत को कोई मानने को तैयार नही है। उनका मूलभूत अधिकार उन्हें अभी तक नही दिया गया। एक साल हो गया यूपी में सरकार बने, थाने पर गरीब का मुकदमा तक नहीं लिखा जा रहा है। 
Share To:

Post A Comment: