हापुड़।तेंदुए का खौफ अब फिर से हापुड़ से सटे गांव असौड़ा में दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने गांव के जंगल में नील गाय पर हमला कर घायल कर दिया। घायल हालत में नील गाय अजय नर्सरी के निकट पहुंच गई। ग्रामीणों ने उसे देखकर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

गांव निवासी अजय वंश नारायण त्यागी ने बताया कि उनकी नर्सरी के पास एक नील गाय जख्मी हालत में पड़ी मिली। उसे देखकर लगता है कि उस पर तेंदुए ने हमला कर घायल किया है। तेंदुए की खबर के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण अकेले अपने खेतों में जाने से कतरा रहे है। त्यागी ने बताया कि एक वर्ष पहले भी तेंदुए ने इस क्षेत्र में दो कुत्तों को अपना शिकार बनाया था। कब भी वन विभाग तेंदुए का पकड़ नहीं सका था।

नील गाय को घायल करने की सूचना भी वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम घायल नील गाय को इलाज के लिए ले गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि तेंदुए की तलाश कराई जा रही है।
Share To:

Post A Comment: