मेष: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना के लिए बेहतर है इस दिन मन में तनाव रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  संतान को सफलता मिलेगी, परंतु संतान इस समय क्रोधित है। उनकी समस्याओं को समझें एवं उनको सरल व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। जीवनसाथी से मधुर व्यवहार बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृष: शुक्रवार के दिन मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान यदि कर्मशील है तो कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सर्दी-जुकाम व कफ से संबंधित परेशानी आपको हो सकती हैं। जीवनसाथी के विचार धार्मिक रहेंगे एवं उनसे आपको हर परेशानी में उचित सलाह मिलेगी।
मिथुन:  शुक्रवार को  मन में अस्थिरता रहेगी एवं तनाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर मन दुखी रहेगा। जिसके कारण चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। जिसके कारण विवाद बढ़ सकता है।  प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। कानून संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी।
कर्क: शुक्रवार को  दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में मन में बहुत ऊर्जा महसूस करेंगे। घर परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। माता के भाग्य से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान के लिए भाग्यशाली दिन है संतान पक्ष से संबंधित कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह से आपके कार्य संपन्न होंगे।
सिंह: शुक्रवार को कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। मन में अस्थिरता रहेगी एवं निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। माता के ग्रह प्रभावशाली है। माता के भाग्य से आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान के विचारों में आपसी मतभेद रहेगा। संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से व्यवहार में सामंजस्य बनाकर रखें। किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी एवं धन संबंधी परेशानी आएगी।
कन्या: शुक्रवार को  मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त होगा। माता से विचारों में मतभेद बना रहेगा। माता का सम्मान करें, माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। संतान से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी समस्या को लेकर जीवनसाथी द्वारा दी गई सलाह से आपका कार्य सफल होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
तुला: शुक्रवार को  परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। धार्मिक कार्य में धन खर्च होने के योग हैं। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हड्डी संबंधित रोग हो सकता है। संतान के लिए शुभ समय है। संतान से संबंधित सभी कार्य संपन्न होंगे। आपको पेट संबंधी विकार हो सकता है। जीवनसाथी का स्वभाव उग्र है। जीवनसाथी से विवाद ना करें, सामंजस्य बैठाकर रखें। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
वृश्चिक: शुक्रवार को  मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मधुर संबंध बने रहेंगे। माता से व्यवहार अच्छा बना रहेगा। माता के भाग्य से स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होगे। संतान की सफलता पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सिर संबंधी रोग हो सकता है एवं रक्त संबंधी परेशानी भी हो सकती है। आय के साधन मजबूत होंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु: शुक्रवार को मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। निर्णय लेने में परेशानी आएगी। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान  के ऊपर किसी कार्य को लेकर धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधी कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। जीवनसाथी से व्यवहार में सहज वातावरण बनेगा।
मकर: शुक्रवार को मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में रुचि उत्पन्न होगी। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने में सक्षम होंगे। परिवार एवं समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान के काम बनेंगं सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी की सही सलाह से आपके कार्य सिद्ध होंगे। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय के साधन मजबूत होंगे।
कुंभ: शुक्रवार शुभ नहीं है।कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी।  कार्य करते समय असमंजस की स्थिति बनेगी। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के विचारों का सम्मान करें। संतान पक्ष के ग्रह वर्तमान में प्रभावशाली है। संतान को प्रेम से समझाएं। उनकी परेशानियों को समझें, नहीं तो विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
मीन: शुक्रवार को  मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग में सक्रियता बढ़ेगी एवं कार्य करने के लिए शरीर में स्फूर्ति प्राप्त होगी।  माता के आशीर्वाद से आपके कार्य सिद्ध होंगे। पिता के द्वारा आपको कार्य क्षेत्र में सही सलाह मिलेगी। संतान पक्ष के लिए भाग्यशाली समय है। संतान से जुड़े कार्यों के होने पर आपका मन प्रसन्न होगा। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनको पेट संबंधी विकार हो सकता है।


Share To:

Post A Comment: