नई दिल्ली । देश की पहली पूर्ण महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी। लोगों को उनसे बहुत सी उम्मीदें हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला बजट है। इससे पूरे देश को बड़ी उम्मीदें हैं। बजट में सबसे ज्यादा निगाहें इनकम टैक्स पर होती हैं। पीयूष गोयल ने टैक्स स्लैब में बदलाव किए बिना 5 लाख तक की आय टैक्स फ्री कर दी थी। उन्होंने टैक्स रिबेट बढ़ा दी थी। इस बार भी टैक्स पेयर्स की निगाहें वित्त मंत्री पर हैं। मोदी सरकार का लक्ष्य अगले 5 साल में भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर करने का है। वहीं सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
08:43: AM: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वहीं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर भगवान से आशीर्वाद मांगा। 
08:35: AM: आर्थिक सर्वे 2018-19 में कहा गया, 'उम्रदराज होती आबादी के लिए तैयारी करने की जरूरत। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश बढ़ाने और चरणबद्ध तरीके से सेवानिवृति आयु बढ़ाने की जरूरत।' 
08:30: AM: लोकसभा में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगी। इसके बाद संसद में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी।
08:21: AM: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की योजानाए हैं। इसके तहत 100 शहरों में काम होगा। इन शहरों में 5151 परियोजनाओं को लागू किया जाएगा। आज सरकार रियल एस्टेट सेक्टर के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।
08:10: AM:  बजट लोकसभा में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। निर्मला सीतारमण पहली पूर्णकालीन महिला वित्त मंत्री हैं। आम चुनाव 2019 के बाद ये पहला बजट है। इस बजट के माध्यम से सरकार हर वर्ग को संतुष्ट करने की कोशिश करेगी।
08:03: AM: बजट में इनकम टैक्स के स्लैब को 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए किया जा सकता है। इससे लाखों टैक्सपेयर्स को फायदा होगा। बजट में 80C में छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है।


07:52: AM: निर्मला सीतारमण के पहले बजट में रोजगार बढ़ाने और राजकोषीय घाटा कम करने पर जोर रह सकता है। इसके लिए 10 करोड़ से ज्यादा कमाने वालों पर 40 फीसदी की दर से टैक्स लगाया जा सकता है।

07:44: AM: आर्थिक समीक्षा में आगाह किया गया है कि आर्थिक वृद्धि की गति धीमी पड़ने से कर संग्रह पर असर पड़ रहा है और ऐसे में कृषि क्षेत्र में बढ़ता खर्च सरकार के लिए राजकोषीय मोर्चे पर समस्या खड़ी कर सकता है। 
07:38: AM: आर्थिक सर्वे के अनुसार, समीक्षा के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक हालात कुछ बेहतर होंगे और आर्थिक वृद्धि दर 7% तक पहुंच जाने की उम्मीद है। 
07:30: AM: गुरुवार को संसद में पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया कि 2024-25 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी बनने के लिए आने वाले सालों में लगातार 8% की सालाना आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ना होगा। 
07:17AM: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण शुरू करेंगी। आज पूरे देश की निगाहें उन पर हैं। निर्मला सीतारमण बजट में देश की इकोनॉमी को आगे कैसे बढ़ाया जा सकता है इसका विजन दे सकती हैं।
07:11 AM: आज बजट से पहले सभी दस्तावेज संसद पहुंचाए जाएंगे। वहां इनकी जांच होगी। इसके बाद मोदी सरकार के कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें बजट के बारे में चर्चा होगी। इसके बाद बजट को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
07:05AM: बजट से पहले पेश हुई आर्थिक समीक्षा में देश की विकास दर 2019-20 में 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। इसमें राजकोषिय घाटा 3.4 फीसदी रहने का अनुमान है।
लोकसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा बहुत उठा था। इस कारण उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में गांव और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए कोई पुख्ता योजना होगी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना का दायरा बढ़ाकर सभी किसानों तक कर दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने सबसे बड़ी चुनौती है इकोनॉमी को पटरी पर लाना। इसके लिए बजट में निवेश को लेकर कई प्रावधान सामने आ सकते हैं। सरकार निवेश बढ़ाने के उपाय कर सकती है। 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होने के कारण इस बजट में हमें आगे का रोडमैप देखने को मिल सकता है। सरकार अगले 5 साल में कौन से बड़े कदम उठाएगी जिससे देश आगे बढ़े इसकी झलक बजट में दिख सकती है।
Share To:

Post A Comment: