ग़ाज़ियाबाद। कौशाम्बी भोहापुर स्थित एस डी कॉलेज में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का आई टी विभाग और टीम नमो के कार्यकर्ताओं के साथ परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।



संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी हर परिस्थिति में अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं।
कार्यक्रम में सभी प्रमुख कार्यकर्ता, पार्षद और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: