बेगूसराय नगर : लोहिया नगर रेलवे फाटक 47A पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर अंडरपास निर्माण संघर्ष मोर्चा ने वीर कुंवर सिंह चौक पन्हास से सुह्रद नगर चौक तक कुंदन शर्मा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया एवं रेल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर की नारेबाजी करते हुए लोहिया नगर रेलवे फाटक 47A के पास यथाशीघ्र अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग रेलवे प्रशासन से किया। बात यहां भी नहीं रुकी मांगों की पूर्ति नहीं होने पर सड़क जाम करने का अल्टीमेटम तक दे दिया।

लोहियानगर रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण मोर्चा का प्रदर्शन

संवाददाता से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोहिया नगर रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने आज आक्रोश मार्च के माध्यम से लोहिया ने रेलवे फाटक 47a पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग रखी। युवा नेत्री रोशनी कुमारी की अध्यक्षता में एक सभा हुई। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए लोहिया नगर रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण संघर्ष मोर्चा के समीर सिंह चौहान ने कहा की जब संघर्ष मोर्चा के लंबे आंदोलन के आलोक में जिला प्रशासन के द्वारा रेलवे को अंडरपास के लिए चिट्ठी लिखी जा चुकी है लेकिन अभी तक रेलवे फाटक के पास अंडरपास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। आज से लगभग 2 साल पहले भी जब रेल प्रबंधन के द्वारा लोहिया नगर रेलवे फाटक को बंद करने का निश्चय किया गया था।तभी रेलवे को संगठन के कार्यकर्ताओं के आंदोलन की बदौलत फैसले को निरस्त करना पड़ा था।
इस बार भी अंडरपास निर्माण संघर्ष मोर्चा लगातार आंदोलन चला रहा है।कई प्रदर्शन भी किए गए और बेगूसराय जिला अधिकारी से भी गुहार लगाई गई बावजूद इसके अभी तक रेलवे के इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया गया है। लोहिया नगर रेलवे फाटक उत्तर बेगूसराय की लाइफ लाइन है।प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं लोहिया नगर रेलवे फाटक के माध्यम से आते जाते हैं।जिनके लिए रेलवे ओवरब्रिज पार करना बहुत मुश्किल होगा। रिक्शा और ठेला के लिए भी रेलवे ओवरब्रिज की चढ़ाई आसान नहीं होगी। बूढ़े नागरिकों और अशक्त महिलाओं के लिए लोहिया नगर रेलवे गेट यातायात का सुगम माध्यम है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी रात के समय रेलवे ओवरब्रिज की यात्रा बेहद खतरनाक हैl रात के समय कई अपराधिक घटनाएं भी रेलवे ओवरब्रिज पर हो चुकी हैं।
लोहिया नगर गुमटी को बंद करने का फैसला पूरी तरह से जनविरोधी होगा आंदोलन
लोहिया नगर रेलवे गुमटी 47A पर अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो लोहिया नगर रेलवे फाटक अंडरपास निर्माण संघर्ष मोर्चा चरणबद्ध उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। मौके पर भजन राम भीम कुमार आशुतोष कुमार अखिलेश कुमार वीरू कुमार मुरारी कुमार रंजीत कुमार अमन कुमार अभिजीत कुमार राजा कुमार दीपक राम मोहम्मद शब्बीर मोहम्मद जाबिर के साथ दर्जनों अंडरपास निर्माण संघर्ष मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: