बेगूसराय। शनिवार की रात गैरमजरूआ जमीन पर कब्जे को लेकर विष्णुपर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विष्णुपुर चांदनी चौक के समीप हुए यह भिड़ंत जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की पड़ताल की है। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को रविवार को जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक साह व उनके गोतिया रंजीत कुमार के बीच गैरमजरूआ आम जमीन पर दखल कब्जे को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है। शनिवार की रात रंजीत कुमार पक्ष के लोगों ने अशोक के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान अशोक कुमार को कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष से जुटे लोगों ने रंजीत कुमार के घर पर धाबा बोल मारपीट व तोड़फोड़ की। दोनों पक्षों में पथराव होता देख आस-पास अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस को कमरे में बंद अशोक को छुड़ाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
दोनों पक्ष से पांच महिला समेत छह गिरफ्तार :
शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और वार्ड 39 की पार्षद मंजू गुप्ता व उनके पति प्रेम गुप्ता ने दोनों पक्ष के लोगों से बात कर सुलह का प्रयास किया। जेल जाने के भय से दोनों पक्ष के लोग सुलह के लिए तैयार भी हो गए, लेकिन पुलिस ने रहम नहीं की। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अशोक साह, पिकी देवी, विनोद साह , पुतुल देवी, राजो देवी, व मंजुला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Share To:

Post A Comment: