K5 न्यूज़
                                राजधानी ​जयपुर में कोरोना संक्रमित ​मरीज मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कर्फ्यू का दायरा बढाते हुए शहर के आदर्श नगर, मोतीडूंंगरी, चाकसू, शिवदासपुरा एवं मानसरोवर के चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगा कर करीब एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल लांबा ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पुलिस थाना आर्दशनगर में जनता काॅलोनी मकान नम्बर 101 से ए-3 तक ग्रीन पार्क अपार्टमेन्ट, मोती डूंगरी में आनन्दपुरी गली नम्बर 2 मकान नम्बर बी-155 बी-148सी, चाकसू में गांव सावलिया की ढाणी लालावतान,शिवदासपुरा में गांव दयालपुरा में सोठया की ढाणी (प्रधानों की ढाणी) एवं  मानसरोवर में हीरा पथ के चिन्हित क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
 उन्होंने बताया कि शहर के 38 थाना क्षेत्रों के 72 चिन्हित स्थानों मे पूर्ण,आंशिक कर्फ्यू लगाया है। इधर पुलिस की ओर से लाॅक डाउन उल्लंघन पर 34 अनाधिकृत वाहन जब्त कर निषेधाज्ञा उल्लंघन, विभिन्न प्रकरणो एवं निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए अब तक 511 मामले दर्ज किए है। साथ ही 1 हजार 170 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
                              रिपोर्ट -- धीरज माथुर जयपुर
Share To:

Post A Comment: