शाहजहांपुर। छोटी से विवाद मामूली विवाद इतना ज्यादा बढ़ा गया कि आपस में संघर्ष की स्थिति आ गई। संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला की लाठी-डंडों और गढ़ासे से इस तरह हमला किया कि इलाज के दौरान आज महिला की अस्पताल में मौत हो गई। निगोही कस्बे में 19 मई को रात लगभग 11 बजे  मोहल्ले के ही दो परिवार आपस में लड़ गए। जिसमें किरन बुरी तरह घायल हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई दोनों तरफ से ही तहरीर होने की वजह से पुलिस ने दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली थी। आज गुरुवार को महिला किरण की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर शुभनेश दीपू रुपेश तथा दीपू के तीन सालो पर महिला को मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की उन लोगों ने मृतक महिला के पूरे घर को मारा था। उन लोगो के पास असलाह भी थे। मृतक के घर वालों ने बताया शुभनेश और दीपू के पास तमंचे थे और चंद्रशेखर के पास गड़ासा था। मृतक महिला के घरवालों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक महिला के घर वालों ने कहा की पुलिस उन लोगों की मदद कर रही है।

Share To:

Post A Comment: