हरपालपुर (हरदोई)।क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने अलग अलग गांवों में होली मिलन समारोह के दौरान लोगों को होली की शुभकामनाये देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबके विकास के लिए कार्य कर रही है।शनिवार को क्षेत्र के मिरगांवा,घोडिथर,रोशनपुर गांवों में होली मिलन समारोह के दौरान विधायक ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास के रंग बिखरेंगे, हर वर्ग और जाति का विकास बिना भेदभाव किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि,सड़क, पुल आदि की सुविधाएं मिलगी। अब क्षेत्र पिछड़ा नही बल्कि अगड़े के नाम से जाना जाएगा। सरकार दलित,मजदूर,वंचित,महिलाओं,पिछड़ो, युवाओं के चेहरे पर बिखेरेंगी खुशहाली के रंग। हरपालपुर की सड़क,अर्जुनपुर पुल, बरबन रजबहे में पानी, हर गांव तक सड़क और बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया है और जल्द ही यह कार्य पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबके विकास के लिए कार्य कर रही है।घोड़ीथर में विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, प्रधान पति मुकेश वाजपेयी, मण्डल अध्यक्ष मदनपाल सिंह, भूरा सिंह,विनीत द्विवेदी, मिरगांवा में मनोज द्विवेदी, प्रधान छगेलाल कश्यप,जिला पंचायत सदस्य राम सिंह कुशवाहा,रामवरन सिंह,रामकिशोर दिवाकर,विनय प्रताप,शम्भूदयाल राजपूत,कमलेश चन्द्र तिवारी,कश्मीर सिंह यादव,अरविंद प्रताप, ब्रह्मप्रकाश मिश्र, श्यामबिहारी मिश्र,मनोज द्विवेदी, राकेश मिश्रा, हरिओम राठौर, अमरसिंह कुशवाहा, रामकरण त्यागी,रोशनपुर में जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह, प्रधान मलौथा आशीष पांडेय,पूर्व प्रधान जिलगांव नत्थू सिंह, प्रधान शाहबुद्दीनपुर रिंकू सिंह,अवधेश मिश्रा,ललित शुक्ला, अनिल यादव,बरसोहिया प्रधान सर्वेश सिंह मस्ताना,प्रधान पकरी उदय प्रताप,सत्यपाल सिंह प्रधान शेखपुर,सरदार बलकार सिंह,आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment: