K5 News, उन्नाव: पति समेत अन्य ससुरालियों की प्रताड़ना से अलग रह रही महिला ने पुलिस से न्याय न मिलने और प्रताड़ना से ऊबकर कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। अफरातफरी के बीच मौजूद लोगों ने केरोसिन की सीसी छीन पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। मामला अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज ब्लाक के पछिगंवा गांव का है। यहां रहने वाली संतोषी का पति सुनील कश्यप से लगभग तीन सालों से झगड़ा चल रहा है। संतोषी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, गुजारा भत्ता का परिवाद 156(3) के तहत परिवार न्यायालय में दर्ज कराया था। इधर संतोषी की लगातार कोर्ट में तारीख पेशी होती रही। पीड़ित महिला के अनुसार सुनील से उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। वर्तमान में उसके दो बच्चे हैं। जिनके साथ वह अकेले रहती है। उसका पति गुजरात चला गया। संतोषी का आरोप है कि उसके ससुरालीजनों ने घर में आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए उसकी दीवार में छेद कर दिया। आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने बताया कि बुधवार को वह गुजारा भत्ता की परिवार न्यायालय में लगी तारीख पेशी पर आई थी। यहां से वह कलेक्ट्रेट पहुंची और एडीएम बीएन यादव से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एडीएम ने संबंधित थानाध्यक्ष को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उसने बताया कि जितनी बार वह पुलिस के पास गई, उसे चलता कर दिया गया। एडीएम द्वारा एसओ को निर्देशित किए जाने की बात सुनते ही वह कार्यालय के बाहर आ गई और शीशी से केरोसिन खुद पर उड़ेल लिया। अभी वह आग लगाने का प्रयास करती आसपास मौजूद लोगों ने उससे माचिस समेत शीशी छीन ली। महिला एसओ नमिता ¨सह सूचना पर पहुंची और महिला की पीड़ा सुनन न्याय का भरोसा दिया। महिला द्वारा किए गए आत्मदाह के प्रयास का मामला भी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किए जाने की बात कही है।
Share To:

Post A Comment: