आज का राशिफल 16 जून

1. मेष - आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग में जॉब करने वालों को आज संघर्ष करना होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है।

2. वृष- धन के निवेश की व्यवस्था बनेगी। मीडिया तथा आईटी की सर्विस करने वाले संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। हेल्थ से कष्ट संभव रहेगा।हरा रंग शुभ है।
3. मिथुन- आज सामाजिक कार्य करते रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों  को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा।छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा टेंशन रहेगी। दाम्पत्य जीवन में  खुशहाली रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है। रोग वृद्धि की संभावनाएं रहेंगी। गाय को पालक खिलाएं।
4. कर्क- छात्र सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आई टी और मार्केटिंग के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है।
5. सिंह- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय  रहेगा।
6. कन्या- धन का व्यय हो सकता है। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
7. तुला - कई दिनों से रुका कार्य पूर्णता की तरफ अग्रसर हो सकता है। आई टी और मीडिया में कार्य करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
8. वृश्चिक- आज धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी । श्री कृष्ण उपासना करें। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व और समय दें। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
9. धनु- आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना होगा। विवादों से बचने का प्रयास करें। स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे जिसका उनको लाभ लेना चाहिए। लव लाइफ शानदार रहेगी। सफेद रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। गरीबों में अन्न का दान करें।  
10. मकर- आज बिजनेस में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। आज आपकी मेहनत और लगन जॉब में सफलता दिलाएगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता का है। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं  देंगे। नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
11. कुंभ-  धन का व्यय हो सकता है। जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। प्रशासनिक तथा वित्तीय सेवा से सम्बद्ध अधिकारी सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। श्री विष्णु मंदिर में पीत वस्त्र का दान करें। हरा शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।

12. मीन - राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी, मीडिया और बैंकिंग से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।
Share To:

Post A Comment: