मुंबई: मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण चक्रवात (Cyclone) वायु (Vayu) तेज हो गया है। चक्रवात नॉर्थ वेस्ट अमीनिदीवी (लक्षद्वीप) से 380 किलोमीटर, साउथ वेस्ट मुंबई (महाराष्ट्र) में 630 किलोमीटर और वेरावल (गुजरात) के साउथ में 780 किलोमीटर दूरी पर है। यह पिछले 6 घंटे से 12 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में और खतरनाक हो सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है और बंदरगाहों को खतरे का संकेत देने को कहा गया है। गुजरात मौसम विभाग ने अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 13 और 14 जून को सौराष्ट्र तथा कच्छ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवाती तूफान और उसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। यह 13 जून की सुबह तक गुजरात के तटीय इलाके पोरबंदर और महुवा के बीच 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंच सकता है। जिसकी रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटे भी होने की संभावना है।

मछुआरों को साउथ ईस्ट अरब सागर के लक्षद्वीप इलाके, केरल और कर्नाटक के समुद्र इलाके में नहीं जाने की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र के समुद्री इलाके में 11 और 12 जून को नहीं जाने को कहा गया है। अगर कोई गहरे समुद्री इलाके में चले गए हों उन्हें तुरंत वापस आने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, साउथ और वेस्ट इलाकों, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण एवं गोवा में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है। इसके साथ ही इन इलाकों में चक्रवाती तूफान की आशंका व्यक्त करते हुए विभाग ने केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी महाराष्ट्र में 11 जून को 65 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। 
Share To:

Post A Comment: