ग़ाज़ियाबाद : पुनीत माथुर। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को  इंदिरापुरम स्थित  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम में "मिशन 100 करोड़ वृक्ष" टीम द्बारा  550 पौधे गुरुद्वारे में आने वाली संगत को प्रसाद स्वरूप भेंट में दिए गए। इसके अतिरिक्त समाजिक संस्था 'जया संबल शक्ति' की सदस्याओं ने भी 101 तुलसी के पौधे प्रसाद स्वरूप संगत को भेंट किए।



इस पौधा वितरण कार्यक्रम में  जया श्रीवास्तव, निमिषा सिन्हा , संगीता, शशि, बीना, अंजली, राजीव, अवधेश, आशीष शर्मा, गगनदीप सुखवीर, लिटिल मास्टर आरव, सुकेत सेठ आदि सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रस्तुत है जया संबल शक्ति की सदस्याओं से न्यूज़ लाइव टुडे की बातचीत के कुछ अंश ....


Share To:

Post A Comment: