ग़ाज़ियाबाद : पुनीत माथुर। बुधवार को शहर के चर्च से लेकर मॉल्स, सोसाइटियों और पार्को में  सैंटा की धूम रही। सुबह से ही लोग प्रार्थना करने चर्च पहुंचने लगे। चर्च में शांति की कामना करते हुए कैंडल जलाई  गई।


इंदिरापुरम, लाजपत नगर और राजेंद्र नगर के चर्च में प्रार्थना करने वालों की भीड़ रही। चर्च में देर रात केक काटा गया और प्रसाद के रूप में सभी को इसे बाटा गया। सुबह सभी चर्चों में कैरल गाया गया और प्रभु यीशू से प्रार्थना की गई।

चर्च के बाहर भी काफी रौनक दिखी। यहां खाने पीने से लेकर बच्चों के लिए खिलौने भी सजे दिखे। वहीं माल्स, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट और बाजार भी क्रिसमस पर गुलजार रहे।

सुबह से लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए घरों से निकल गए। टीएचए की अलग-अलग सोसायटी में भी यीशु का जन्मदिन मनाया गया। माल्स की गिफ्ट गैलरी में लोगों ने जमकर खरीदारी की। क्रिसमस के अवसर पर मॉल को विशेष रूप से सजाया गया था।

मॉल में बनाए गए क्रिस्मस ट्री के साथ लोगों ने सेल्फी ली। मॉल्स में सुबह से ही सांता बच्चों को गिफ्ट बांटते नजर आए। बच्चों ने भी सांता के साथ मस्ती की।


इंदिरापुरम चर्च के फादर ने बताया कि मदर मैरी मरियम ने तबेले में यीशु को जन्म दिया था। यही कारण है कि बड़ा दिन को जरूरतमंद लोगों के लिए मनाया जाता है। सुबह नौ बजे से चर्च में कार्यक्रम शुरू हो गए। वहीं ये कार्यक्रम देर रात तक चले।

क्रिसमस का सेलिब्रेशन सोसायटियों में भी हुआ। बच्चों व रेजिडेंट्स के लिए स्पेशल इवेंट आयोजित किए गए। इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा गार्डन में महिलाओं ने नव वर्ष और क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान केक काटने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गई।

शिप्रा सनसिटी में भी क्रिसमस के मौके पर महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बच्चों को उपहार बांटे गए। 

इंदिरापुरम के अहिंसाखंड की  क्लाउड नाइन सोसायटी व साया गोल्ड एवेन्यु में भी धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया।

देखें वीडियो ..


Share To:

Post A Comment: