ग़ाज़ियाबाद। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज भाजपा इंदिरापुरम मंडल ने सुशासन दिवस का शानदार आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री प्रशांत चौधरी और विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री डॉ मीनाक्षी भराला रहे।

मंडल अध्यक्ष  अजय शुक्ला  ने भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और अतिथियों का स्वागत किया।
अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए उनके द्वारा भारतीय राजनीति में दिए योगदान पर विचार प्रस्तुत किए और अटल जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उनको धरोहर और आदर्श के रूप में संजोने का प्रण लिया गया।
अटल जी पर  पुस्तक लेखन करने वाली डॉ रश्मि जी ने उनकी स्मृतियों को श्रोताओं के साथ साझा किया।

अंत में मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला ने अटल जी द्वारा लिखी गई पंक्तियों "मैं जी भर जिया, मै मन से मरूँ।
मै लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूँ।"
के साथ सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम मे मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पाषर्द, पूर्व मंडल अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: