गौतम बुद्ध नगर: प्रदीप तिवारी। देश में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ छेड़छाड़ एवं बलात्कार की लगातार बढ़ती घटनाओं से चिंतित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने आज डेरिन ईकोटेक सोसायटी में समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

बैठक से पूर्व संस्था के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ प्रियंका रेडडी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब लड़कियों को सशक्त बनाने के लिये मार्शल आर्ट को अनिवार्य शिक्षा के तौर पर मान्यता दी जाये। डॉ राहुल ने कहा संस्था जल्द इसकी मांग के लिये केंद्रीय शिक्षा मन्त्री के नाम ज्ञापन देगी।

संस्था सचिव गीता भाटी ने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस पीड़ित परिवार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करती तो शायद डॉ प्रियंका को बचाया जा सकता था। गीता भाटी ने बलात्कार संबंधी केस को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाये जाने की मांग की ताकि दोषियों को जल्द फांसी दी जा सके।

बैठक में महासचिव अनिल भाटी, देवेंद्र चन्दीला, विजय तंवर, ओमदत्त शर्मा, नरेश वर्मा और जहीर सैफ़ी ने महिला सुरक्षा पर अपने विचार रखे।
Share To:

Post A Comment: