नई दिल्ली : पुनीत माथुर। रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर  सुबह बेलूर मठ में पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद व उनके आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर वो बेलूर मठ में वो  उस कमरे में गए जहाँ स्वामी जी ने ध्यान लगाया था।

इस मौके की तस्वीरें ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "स्वामी विवेकानंद का युवाओं में अद्वितीय विश्वास था। स्वामी विवेकानंद करोड़ों भारतीयों के दिल और दिमाग में रहते हैं, विशेष रूप से भारत के जोशीले  युवा जिनके लिए स्वामी विवेकानंद एक वृहद दृष्टिकोण रखते थे।''

प्रधानमंत्री ने श्री रामकृष्ण की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लिखा कि श्री रामकृष्ण के विचार सद्भाव और करुणा को आगे बढ़ाने पर जोर देते हैं। उनका मानना ​​था कि भगवान की सेवा करने का एक शानदार तरीका लोगों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों की सेवा करना है।

देखें वीडियो ....


Share To:

Post A Comment: