अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में किसी तरह की कमी न रह जाये इसके लिये सरकार हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। यमुना साफ दिखे, इसके लिये भी खास इंतजाम किये है


आगरा, एबीपी गंगा। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति के स्वागत के लिये युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सड़कें, फुटपाथ सब चमकाया जा रहा है। आगरा में बहने वाली यमुना का पानी साफ दिखे इसके लिये बड़ी कवायद की जा रही है। इसके लिये यमुना नदी में हरिद्वार से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है, जो बुलंदशहर से होता हुआ चार दिन बाद आगरा पहुंचेगा। आपको बता दें कि 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ताजमहल देखने आगरा आ रहे हैं।
वे आगरा में अपनी पत्नी मैलेनिया ट्रंप के साथ ताज निहारेंगे। यहां कुछ वक्त बिताएंगे। इस दौरान वे यमुना किनारे बने ताज को देखने के साथ यमुना किनारे का भी जायजा ले सकते हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति को यमुना का जल साफ नजर आए, इसके लिए यमुना में गंगा जल छोड़ा गया है।

हरिद्वार से बुलंदशहर आ रही कोट एक्सकेप के माध्यम से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। सोमवार को बुलंदशहर से खुर्जा के निकट हैड से यह जल छोड़ा गया। मथुरा में 500 क्यूसेक गंगाजल 20 फरवरी की रात पहुंचेगा, जो 21 फरवरी की दोपहर आगरा में नजर आएगा। गंगाजल की यह मात्रा यमुना में निरंतर 24 फरवरी तक बनी रहे इसके लिये पूरी व्यवस्था की गयी है।

आगरा में आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर यमुना में हरिद्वार बुलंदशहर कोट एक्सकेप से 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। यह पानी मथुरा में तीन दिन में और इसके अगले दिन आगरा में पहुंच जाएगा।
Share To:

Post A Comment: