चांदा सुल्तानपुर -पेट्रोल डीजल के मूल्य में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी व महगाई के खिलाफ आज कांग्रेसियो ने माननीय राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को दिया1  कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किये1 प्रदर्शन में शोसल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया1 अध्यक्ष जी ने कहा मौजूदा केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर गरीब किसानों पर महगाई का अतिरिक्त बोझडाल रही है 1 सरकार ये मूल्य वृद्धि उस समय कर  रही है जब पूरा देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है ,लोग बेरोजगार हो गए है1  खेतो में धान की रोपाई सुरु हो रही है ऐसी विषम परिस्थिति में किसान जुताई बुवाई व सिचाई में दोगुना लागत लगाने पर मजबूर है।  
 धरना प्रदर्शन में ब्लॉक के अध्यक्ष पंकज सिंह के साथ अनिल सिंह जिला महासचिव, अरुण तिवारीजिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, मीरा सिंह महिला कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष, चन्दन सिंह लंभुआ विधानसभा शोसल मीडिया प्रभारी, विनय तिवारी मजदूर किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजलाल, अतहर नवाब, रामकरण पांडेय, तुलसी दास, सचिन तिवारी,मनोज कुमार व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे1
विमलेश तिवारी
Share To:

Post A Comment: