कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। एमपी के उज्जैन महाकाल मंदिर से उसकी गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद जब पुलिस ने उसे देखा तो उसने खुद को विकास दुबे बताया और उसने कहा कि मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला।

लगातार कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा विकास दुबे कानून के शिकंजे में जकड़ लिया गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास की गिरफ्तारी हुई है। विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने ₹500000 का इनाम रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिस वक्त उसे पुलिस ने पकड़ा वह खुद को ही विकास दुबे बता रहा था और कह रहा था कि वही है कानपुर कांड का मुख्य आरोपी। विकास दुबे के अंदर उसके सहयोगियों के हो रहे एनकाउंटर से डर व्याप्त था, शायद यही कारण है कि उसने खुद को आराम से पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम उसे लेने के लिए एमपी के उज्जैन रवाना हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट
कुणाल श्रीवास्तव
Share To:

Post A Comment: