हरदोई पिहानी मार्ग पर आज सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाही में पलट गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी को आनन फानन पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरियावां भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर शैलेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर पीड़ित का हाल चाल लिया। शुक्रवार की सुबह तकरीबन दस बजे पिहानी से हरदोई जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाही में पलट गई। बस के पलटते की सबारियो में कोहराम मच गया। जिसमें पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में नवनीत (35)निवासी सहादतनगर, आशारानी (15)मोहल्ला कटरा पिहानी, बेगम व जमाल वसीम (50)पति पत्नी निवासी रदधेपुरवा हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। शेष यात्री बाल बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी हरियावां मे भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ ने अस्पताल पहुच कर घायलों का हाल चाल लिया।
Share To:

Post A Comment: