इस बार 8 दिन के नवरात्र
नवमी तिथि का हो रहा है क्षय।
25 मार्च को अष्टमी और नवमी।

हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ ही 18 मार्च से वासंतिक नवरात्र शुरू हो रहे है।  
17 मार्च शाम 6:05 तक अमावस्या का मान रहेगा। इसके बाद प्रतिपदा लग जायेगी। जो की 18 को उदया तिथि में रहेगी। 
25 मार्च को अष्टमी सुबह 7:04 बजे तक रहेगी। उसके बाद नवमी लग जायेगी। जो 26 मार्च को सुबह 4:39 बजे तक रहेगी। 
नवमी को सूर्योदय का मान नही होने से नवमी का क्षय रहेगा। 

*कलश स्थापना का मुहूर्त*
 कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त 18 मार्च को सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 तक रहेगा। 
इसके अलावा एक और शुभ मुहूर्त सुबह 8:58 बजे से सुबह 10:54 बजे तक का है। 
25 मार्च को राम नवमी है। राम जन्म दोपहर 12:42 से दोपहर 3 बजे तक किया जा सकेगा। 

✍ *आचार्य डॉ प्रदीप द्विवेदी*
वरिष्ठ सम्पादक ( इंडेविन टाइम्स समाचार पत्र) एवं आध्यात्मिक लेखक
अध्यक्ष- स्वामी विवेकानंद व्यक्तित्व विकास संस्थान
उपाध्यक्ष- राधा कृष्ण ज्योतिष शोध एवं योग संस्थान
Share To:

Post A Comment: