ग़ाज़ियाबाद : पुनीत माथुर। समस्त जीवधारी (पशु,पक्षी व् पेड़ पौधे भी) प्रकाश चाहते हैं। संसार सुषुप्ति से जाग्रति की ओर अग्रसर होता है। प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतनता एवं कार्य शक्ति में वृद्धि होती है। प्रकाश ज्ञान का प्रतीक है और अंधकार अज्ञान का।

भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, इसलिए तमसो मा ज्योतिर्गमय का उद्घोष करने वाली भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतवर्ष के लोग इस दिन सूर्यदेव की आराधना एवं पूजन कर, उसके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

विश्व की 90% आबादी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में ही निवास करती है अतः मकर संक्रांति पर्व न केवल भारत के लिए बल्कि लगभग पूरी मानव जाति के लिए उल्लास का दिन है।

सम्पूर्ण विश्व के सभी उत्सवों में मकर संक्रांति ही एकमात्र उत्सव है जो किसी स्थानीय परम्परा, मान्यता, विश्वास या किसी विशेष स्थानीय घटना से सम्बंधित नहीं है, बल्कि एक खगोलीय घटना, वैश्विक भूगोल और विश्व कल्याण की भावना पर आधारित है और सम्पूर्ण मानवता को आनंद देने वाला है।

ग़ाज़ियाबाद में भी बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर राज नगर स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय पर महापौर आशा शर्मा ने विशाल भंडारा वितरण कर संक्रांति मनाई।

इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी, के.के.शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी.के. शर्मा हनुमान, सचिन सोनी,  अर्चना सिंह, वीरेंद्र त्यागी,  राजकुमार नागर आदि शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। के अवसर पर महापौर ने किया भंडारे का आयोजन

ग़ाज़ियाबाद : पुनीत माथुर। समस्त जीवधारी (पशु,पक्षी व् पेड़ पौधे भी) प्रकाश चाहते हैं। संसार सुषुप्ति से जाग्रति की ओर अग्रसर होता है। प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतनता एवं कार्य शक्ति में वृद्धि होती है। प्रकाश ज्ञान का प्रतीक है और अंधकार अज्ञान का।

भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, इसलिए तमसो मा ज्योतिर्गमय का उद्घोष करने वाली भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतवर्ष के लोग इस दिन सूर्यदेव की आराधना एवं पूजन कर, उसके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं।

विश्व की 90% आबादी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में ही निवास करती है अतः मकर संक्रांति पर्व न केवल भारत के लिए बल्कि लगभग पूरी मानव जाति के लिए उल्लास का दिन है।

सम्पूर्ण विश्व के सभी उत्सवों में मकर संक्रांति ही एकमात्र उत्सव है जो किसी स्थानीय परम्परा, मान्यता, विश्वास या किसी विशेष स्थानीय घटना से सम्बंधित नहीं है, बल्कि एक खगोलीय घटना, वैश्विक भूगोल और विश्व कल्याण की भावना पर आधारित है और सम्पूर्ण मानवता को आनंद देने वाला है।

ग़ाज़ियाबाद में भी बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर राज नगर स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय पर महापौर आशा शर्मा ने विशाल भंडारा वितरण कर संक्रांति मनाई।

इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी, के.के.शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी.के. शर्मा हनुमान, सचिन सोनी,  अर्चना सिंह, वीरेंद्र त्यागी,  राजकुमार नागर आदि शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
Share To:

Post A Comment: