रिलिजन डेस्क. गुरुवार, 14 फरवरी को प्रेम का दिन यानी वैलेंटाइन डे है। टैरो कार्ड्स के मुताबिक इस दिन सितारों का साथ 12 में से 8 राशियों को सीधे-सीधे मिल रहा है। सफलता और लाभ के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ने के भी संकेत हैं। मेष राशि वालों को बिजनेस में अचानक हो सकता है बड़ा फायदा, वृष वालों को नए प्रयोग से मिलेगी सफलता, मिथुन राशि वालों के लिए असफलता वाला दिन। आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार जानिए टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम से।

मेष - Three of Wands
व्यापार में सफलता के योग हैं, फायदा होगा। अगर आप नया पार्टनरशिप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अति शुभ समय रहेगा। सफलता हासिल होगी, यह कार्ड का संकेत है।
लकी कलर - पीला, लकी नंबर - 7

वृष - Seven of Pentacles
नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। आपका कठिन परिश्रम आपको नए आयाम पर ले जाएगा। इन्वेस्टमेंट में फायदा होगा। पुराने कामों का विश्लेषण भी करें।
लकी कलर - पीला, लकी नंबर - 2

मिथुन - Eight of Cups
कोशिशें असफल होने से आपके मन मे निराशा की भावना हो सकती है। ऊब महसूस करेंगे। अकेले रहने का मन हो सकता है। मन को शांत रखें और काम पर फोकस करेंगे तो सफलता मिल सकती है।
लकी कलर - ग्रे, लकी नंबर - 9

कर्क - Ace of Cups
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
लकी कलर - गोल्डन, लकी नंबर - 8

सिंह - Judgment
प्रकृति के अनुरूप व्यवहार व कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।
लकी कलर - आसमानी, लकी नंबर - 3

कन्या - King of Wands
आप लीडर के रूप में अपनी टीम से काम करवा सकते हैं। आपकी मेहनत के बदले आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। किसी भी बात में पीछे ना रहें। अधिकारों का पूरा उपयोग करें।
लकी कलर - सफेद, लकी नंबर - 4

तुला - Justice
किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुचने के पहले सारे पहलुओं पर गौर करें। अपने काम और परिवार में संतुलन बनाकर चलें। धार्मिक कार्यों में अपनी रूचि रखें और अपने से बड़ों का आदर करें, यह कार्ड की सलाह है।
लकी कलर - बादामी, लकी नंबर - 10

वृश्चिक - Queen of Pentacles
पुरानी शानदार यादों से भरा दिन आपको ऊर्जा से भर देगा। अपने दिमाग की सुनें, आत्मविश्वास व रचनात्मकता से भरे रहें। जिससे आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं और आपके रिश्तों में भी सुधार होगा।
लकी कलर - महरून, लकी नंबर - 5

धनु - The High Priestess
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। कुछ नई सीख मिल सकती है। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
लकी कलर - गुलाबी, लकी नंबर - 1

मकर - Two of Swords
अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। मन को शांत रखें और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। आपके लिए कार्ड का संदेश है कि दिमाग नही, अपने दिल की सुनें और आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
लकी कलर - हरा, लकी नंबर - 4

कुम्भ - Nine of Swords
किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, सतर्क रहें। अपनों से व्यवहार अच्छा रखें, कठोरता आपके रिश्ते खराब कर सकती है। आप अपनों को संदेह की नजर से ना देखें, यह कार्ड की सलाह है।
लकी कलर - नेवी ब्लू, लकी नंबर - 3

मीन - The Hierophant
जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी बड़े या गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गलती होने पर ,माफी मांगने में आप बिल्कुल भी संकोच नहीं करें।
लकी कलर - लाल, लकी नंबर - 3

Share To:

Post A Comment: