शाहाबाद। आठ दिन पूर्व ग्राम फतेहपुर गयन्द में मोनू द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला तूल पकड गया है। मोनू के पिता ने गांव के ही संतोष सिंह और कृष्ण पाल सिंह पर अपने पुत्र की हत्या करके फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है । पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में नरेश पाल सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने आरोप लगाया है। कि उसका पुत्र विनीत सिंह उर्फ मोनू 5 जून की रात में अपने बग्गर में सोया हुआ था। उसका गांव के संतोष सिंह और कृष्ण पाल सिंह के घर आना जाना था। इन्हीं दोनों व्यक्तियों ने मोनू की हत्या करके उसका शव फांसी पर लटका दिया। पिता नरेश पाल का कहना है जिस गमछे से मोनू का शव बंधा पाया गया। वह गमछा भी संतोष सिंह का है। पिता नरेश पाल सिंह का यह भी आरोप है कि मोनू के मोबाइल में आखरी कॉल भी संतोष सिंह की ही है। उसके बाद कोई भी कॉल मोनू के मोबाइल पर नहींआई । मृतक के पिता ने आरोप लगाया संतोष सिंह से 2 दिन पूर्व मोनू का झगड़ा भी हुआ। उसी के परिणाम स्वरूप संतोष सिंह और कृष्ण पाल सिंह ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। मृतक के पिता ने रिपोर्ट लिखाने का काफी प्रयास किया गया। परंतु वह सफल नहीं हो सका अंधता उसने पुलिस अधीक्षक से फरियाद की है।
Share To:

Post A Comment: