लखनऊ (K5 News)। समाजवादी पार्टी से बगावत कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। अभिनेत्री जया बच्चन पर अभद्र टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ विभिन्न सियासी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बयान की निंदा की और तुरंत मांफी मांगने को कहा है। अपना दल की नजर में नरेश अग्रवाल का बयान पूरी नारी जाति का अपमान है। भाजपा नेतृत्व ने इस मामले में सख्ती नहीं बरती तो जनता उनको भी माफ नहीं करेगी।
देश को शर्मिंदा करने वाली टिप्पणी
आज एक बयान में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि सपा छोड़ भाजपा में शामिल नरेश अग्रवाल ने अभिनेत्री जया बच्चन पर टिप्पणी कर महिला जगत का अपमान किया है। उन्हें कृत्य पर देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के जिम्मेदार नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता में महिला विरोधी टिप्पणी महिलाओं और देश को शर्मिंदा करने वाली है। भाजपा नेतृत्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए था। वैसे पिछले अनुभव देखें तो भाजपा नेतृत्व महिला विरोधी मानसिकता वालों के प्रति उतना गंभीर नहीं, जितना जनता की निगाह में होना चाहिए। जया बच्चन एक सम्मानित नाम है, फिल्म जगत में उनके परिवार का भारी योगदान है। नरेश अग्रवाल की टिप्पणी की बसपा कड़े शब्दों में भर्तस्ना करती है और देखेगी कि देश की सत्ताधारी पार्टी नरेश के असंसदीय विचारों को किस रूप में लेगी।
Share To:

Post A Comment: