लखनऊ (K5 News)। मिशन 2019 की तैयारी कर रहे राजनीतिक दलों के बीच कांग्रेस के बड़े नेता की भूमिका बदलने की सूचना आ रही है। कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में बदलाव का यह संकेत नए अभियान की ओर बढ़ने का संकेत देता है। समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा अभी स्वीकार होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी की ओर से युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने की बात कही जाती रही है। अब आगे प्रदेश का नेतृत्व किसके हाथ होगा यह फैसला तो कांग्रेस हाईकमान करेगा। ऐसे में इस्तीफा स्वीकार होने तक राजबब्बर प्रदेश कांग्रेस को नेतृत्व देते रहेंगे। 
Share To:

Post A Comment: